फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की सफाई के बाद मिला स्वच्छ पानी

Wed, 01 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
कुएं की सफाई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार बढ़ते पेयजल संकट से निपटने के लिए बचे जलस्त्रोत को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में जिन कुओं का प्रयोग बंद हो गया है, उसकी सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने सीतापुर और नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण कर पाया कि कुछ कुओं में पर्याप्त पानी है। इसके बावजूद उसका प्रयोग नहीं किया जाता है। अब गंदगी भरी होने से लोग पानी निकालना पूरी तरह बंद कर चुके हैं।

डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया और ईओ लालचंद्र सरोज की देखरेख में शहर के कुओं की सफाई अभियान चालू है। मंगलवार को वार्ड नंबर एक शत्रुघभन पुरी सभासद चुनवादी देवी की मौजूदगी में कुएं की सफाई कराई गई। कुएं में पर्याप्त पानी मिलने पर वार्ड वासियों ने खुशी जताई है। इस मौके पर कमलेश बौरिया और हनुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें