फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 23 May 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-23 सीकेटीपी 11 सोनू फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना नयापुरवा में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


नयापुरवा निवासी अभिलाषा देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पति सोनू वर्मा से घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर सोनू मां बदामिया देवी के पास चले गए थे। रात में लौटने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे अभिलाषा देवी ने उन्हें बल्ली से रस्सी के फंदे पर लटका देखा।
शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए और सोनू को फंदे से उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सोनू टेंट लगाने का काम करते थे। थाना प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि परिजन ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाने की जानकारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें