फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: आखिर किस गैजेट्स की तलाश में है सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार की शाम अंधेरा होते ही सीबीआई की टीम फिर जेई रामभवन के एसडीएम कालोनी स्थित घर पहुंची और तलाशी ली। इस दौरान टीम के सदस्य लगातार गैजेट्स की बात कर रहे थे। टीम ने कमरों के अलावा मकान मालिक से चाभी लेकर छत व पीछे के हिस्से में बने स्टोर, बाथरूम, आंगन में रखी सामग्री टटोली।
विज्ञापन

लगभग एक बोरी सामग्री फिर से बरामद कर ले गई है। माना जा रहा कि दिनभर चली पूछताछ के दौरान कुछ जानकारी पर सीबीआई टीम जेई के गैजेट्स की तलाश है। शनिवार की देर शाम को जेई को रेस्ट हाउस में छोड़कर सीबीआई टीम के पांच अफसर उसके घर पहुंचे।
करीब आधे घंटे तक घर के हर कोने में रखी सामग्री को हटाकर किसी खास सामग्री की तलाश करते रहे। बाथरूम, किचन व आंगन में बनी अलमारी आदि को भी खंगाला। माना जा रहा कि सीबीआई को लैपटाप के साथ हार्डडिस्क, पेन ड्राइव व कुछ चिप की तलाश है।
विज्ञापन

क्या है गैजेट्स
जानकारों के मुताबिक, गैजेट्स का मतलब लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, चिप, गुप्त कैमरे वाले यंत्रों को एक साथ गैजेट्स कहा जाता है। हाथ में बांधने वाली घड़ी भी होती है जो मोबाइल से संबद्ध रहती है। जेब में रखे मोबाइल को निकालने के बजाए इससे ही काम चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें