फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 18 सीकेटीपी 41 कचेहरी परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
चित्रकूट। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और उनके चैंबरों में तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन कर्वी के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बाद में हड़ताली कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



यह प्रदर्शन जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर किया गया। सबसे पहले बार एसोसिएशन ने कचहरी में बैठक की। बाद में सभी ने सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार कर फैसला लिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में पुलिस ने बिना किसी कारण अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई अधिवक्ता घायल हो गए। बताया कि पुलिस ने अधिवक्ताओं के चैंबरों में घुसकर भी मारपीट की।



जिला महासचिव विजय प्रकाश मणि ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस को बढ़ावा दे रही है और अधिवक्ताओं की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, रावेंद्र त्रिपाठी, उमेश प्रजापति, रणविजय सिंह पाल, अनुराग सिंह पटेल, प्रिया द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार शुक्ला, मोती लाल सेन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें