फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, 14 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मानिकपुर कस्बे में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में 14 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय समेत मऊ व मानिकपुर कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरेाप लगाया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज सिंह की अगुवाई में दर्जनों अधिवक्ता न्यायालय प्रांगण से जुलूस की शक्ल में ट्राफिक चौराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। राज्यपाल संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को बार काउंसिल आफ उप्र के आव्हान पर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कामों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज सिंह व सचिव शिवशंकर उपाध्याय की अगुवाई में कचहरी प्रांगण से दर्जनों अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला।
एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा है। ज्ञापन में मांग किया कि बार काउंसिल ऑफ यूपी को शासन अविलंब पांच सौ करोड़ का फं ड जारी करें। बार काउंसिल आफ उ.प्र. के सदस्यों का निर्वाचन मंडल/कमिश्नरी स्तर पर कराए जाने की व्यवस्था बनाई जाए। इस मौके पर सचिव शिवशंकर उपाध्याय, सीपी गुप्ता, राकेश शुक्ला, संदीप पांडेय, आनंद शुक्ला, सनद कुमार मिश्रा, जगत नारायण पांडेय व अमित यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

उधर, मऊ व मानिकपुर में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेंद्र शेखर द्विवेदी, अशोक राय, महेंद्र द्विवेदी, राजा यादव, अंगद निषाद, मुन्ना लाल चौबे, सूरज जाटव, वीरेंद्र सोनी व इंद्रज्ञान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें