फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीपीआरओ सहित तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास कार्यों में लापरवाही करने पर डीपीआरओ, डीसी एनआरएलएम व उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि विकास कार्यक्रम में जनपद को अपेक्षित ग्रेडिंग प्राप्त न होने पर ओवरऑल रैंकिंग में भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

इस कारण जनपद की रैंकिंग भी खराब हुई है। इससे जाहिर होता है कि अधिकारी दायित्वों के प्रति संवेदनशील नहीं है। शासकीय कार्यों के प्रति शिथिलता / लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आदी हैं। इस कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि वर्ष 2024 -25 दी गई है।
इसी तरह ग्राम पंचायतों में व्यय धनराशि व स्वच्छ भारत मिशन में व्यय धनराशि प्रदेश में जनपद को 57 वां स्थान मिला है। इस कारण इनको भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इसी तरह कार्यों में लापरवाही करने पर डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें