फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मौतों के बाद जागा प्रशासन

Thu, 19 Jul 2018 11:11 PM IST
11 मौतों के बाद जागा प्रशासन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी ओवरलोड टेंपो से छात्रों को उतारती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो दिन के अंदर दो बड़े हादसों मेें नौ छात्राओं समेत 11 की मौत के बाद यातायात व एआरटीओ विभाग कुंभकर्णी नींद से जागा है। लगातार सुबह से शाम तक शहर व कस्बों में सघन चेकिंग कर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों का चालान किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर बेखौफ ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। जिन पर लगाम नहीं लग पा रही है। खासकर स्कूली वाहनों में भूसे की तरह बच्चों को ले जाया जा रहा है।
  शहर समेत कस्बों में यातायात व थाना पुलिस टीम सुबह से स्कू ली बस व वैन में ओवरलोड की जांच कर रही हैं। गुरुवार सीओ सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल अनिल सिंह व यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने स्कू ली वाहनों पर चढ़कर सीट व बैठे बच्चों की संख्या की जानकारी ली। यातायात प्रभारी ने बताया छह टेंपो का चालान किया गया है। सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी की जाएगी जिसमें ओवरलोड न करने और फीटनेस के कागजात पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बरगढ़ व कोलगदहिया में टेंपो व ट्रैक्टर सवार छात्राओं की मौत हुई है। जिसमें हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। कोतवाली के एक सिपाही मो.अलीम को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया था। बरगढ़ मामले में पुलिस भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

 लाख प्रयास के बावजूद जिले में ओवरलोड यात्रियों को ढोते वाहन आराम से देखे जा रहे हैं। सीतापुर शिवरामपुर व भरतकूप मार्ग पर टेंपो फर्राटे से यात्रियों को लटका कर चल रहे हैं। कुछ विद्यालय के वाहनों में भी यही हाल देखा गया है। सीओ सिटी ने कहा कि हर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पैदल सफर कर रहे यात्री
मऊ। बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के सभी टेंपो व वाहनों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग व कागजात न होने पर खड़ा करा दिया है। जिससे यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें