फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सीएमओ से जवाब तलब बीएसए को प्रतिकूल प्रवष्ठि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व नीति आयोग के बिंदुओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के बिंदुओं की प्रगति ठीक न होने पर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने और सीएमओ के बैठक में उपस्थित न होने पर जवाब तलब के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की समीक्षा में कोविड-19 के अंतर्गत ल़ॉकडाउन अवधि का अनाज एवं परिवर्तन लागत धनराशि का वितरण ब्लाक रामनगर के अंतर्गत कम होने पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर से जवाब तलब किया है। यूनिफार्म वितरण समेत अन्य बिंदुओं पर ब्लाक मऊ व रामनगर की प्रगति ठीक न होने पर बीएसए को खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
नीति आयोग की समीक्षा पर कहा कि सभी संबंधित अधिकारी जिन्होंने अभी तक विगत बैठक की अनुपालन आख्या नहीं भेजी है। वह तत्काल उपलब्ध कराएं। पिछले माह जिन बिंदुओं पर जनपद की रैंकिंग कम हुई है उनमें प्रगति करें। रैंकिंग में कमी न आए। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे को निर्देश दिए कि प्रत्येक बिंदु की रैंकिंग ठीक रहे। पिरामल संस्था व यूनिसेफ के लोगों का सहयोग लेकर बिंदुओं पर सुधार कराया जाए।
विज्ञापन

जिन विभागों को नीति आयोग की धनराशि दी गई है, उसका उपयोग कर तत्काल उपभोग प्रमाण पत्र दें। इस मौके पर सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, पीडी अनय कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. इम्तियाज, उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक सहित पिरामल संस्था व यूनिसेफ के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें