चित्रकूट। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने युवा उत्सव का आयोजन गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में किया। यहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हुनर दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया।
मुख्य अतिथि अशोक जाटव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोरंजन होता है और उनका कॅरिअर भी बनता है। इसके अलावा गांव में छिपी प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आती हैं।
साइंस मॉडल में तैयबा प्रथम, सिवानी द्वितीय, हर्षिता सिंह तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अनन्या द्विवेदी प्रथम, कामिनी सिंह द्वितीय व विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। लोकगीत में निखिल त्रिपाठी प्रथम, अवनीश यादव द्वितीय, अजय ओझा तृतीय स्थान पर रहे। कहानी में खुशी प्रथम, आकांक्षा साहू द्वितीय, शशि शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। लोकगीत समूह में काजल ओझा की टीम प्रथम, अर्चिता की टीम द्वितीय, प्रियांशी की टीम तृतीय स्थान पर रही। कविता में अदिती गुप्ता प्रथम, खुशी द्वितीय, शुभांकिनी शुक्ला तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में रज्जू प्रथम, आवेश सिंह द्वितीय, दीपांशी शुक्ला तृतीय, लोकनृत्य में वर्षा सिंह प्रथम, कामाक्षी सिंह द्वितीय, बानू गुजराल तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतियोगियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
प्राचार्य विनय कुमार चौधरी ने कहा जिन प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है वह सभी मेरे लिए विजेता हैं। प्रतिभागी निरंतर अभ्यास कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करें। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र उपाध्याय, डॉ. सीमा कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. राजेश पाल, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, खेल शिक्षक श्रीकेशन, श्यामसुन्दर यादव आदि मौजूद रहे।