एडीजी प्रेमप्रकाश उनके साथ मौजूद डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। महोबा जा रहे एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश जिले से गुजरे तो वह ट्रैफिक चौराहे पर रुक कर वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों को फटकार लगाई। चेकिंग अभियान में डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल भी शामिल रहे।
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश क्रशर उद्यमी की हत्या के मामले में शुक्रवार को महोबा जा रहे थे। तभी वह चित्रकूट के ट्रैफिक चौराहे के पास रुके और सड़क पर जाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
एडीजी के काफिले को रुकता देख यातायात प्रभारी व कोतवाली की टीम भी सक्रिय हो गई। एडीजी ने लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते नियम कानून का पालन करने की नसीहत दी। उनकी मौजूदगी में कई वाहनों का चालान किया गया।
राजापुर में 17, मानिकपुर में पांच, पहाड़ी में दस, बहिलपुरवा में पांच व मारकुंडी में चार लोगों के खिलाफ कोरोना नियमों के उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज की गई।