फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एडीजी ने माघ मेले के लिए ट्रैफिक डायवर्जन व होल्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था देखी

Sun, 11 Jan 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/ बरगढ़। माघ मेले के दौरान प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने रविवार को तैयारियों का निरीक्षण किया। चित्रकूट जिले की सीमा मुरका बरगढ़ से मुख्यालय और रामघाट तक यातायात व सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में भीड़ का अत्यधिक दबाव न बने और जाम लगने से पहले ही वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाए।
विज्ञापन

एडीजी ज्योति नारायण ने कहा कि माघ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं और स्नान के बाद वापस लौटते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, प्रयागराज की सीमा से सटे चित्रकूट और पड़ोसी जनपदों में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन और होल्डिंग प्वाइंटों पर श्रद्धालुओं की गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने मुख्य रूप से यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के बिंदुओं पर सभी क्षेत्राधिकारियों और यातायात प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी राजेश एस, एसडीएम रामऋषि रमन, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, सीओ यामीन अहमद, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।


मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या से पहले होगा रूट डायवर्जन :
मेला क्षेत्र में बैरियर लगाने के स्थानों, कोहरे के कारण सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाने जैसे महत्वपूर्ण निर्देशों को शामिल किया गया है। बरगढ़ में यूपीसीड़ा के मैदान को कुंभ मेले की तर्ज पर वाहनों के ठहराव के लिए एक होल्डिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इस मैदान में लगभग 15 सौ गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। प्रयागराज में भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही, वहां के पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचित किया जाएगा, जिसके बाद डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि मुख्य पर्व मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के एक दिन पहले से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें