फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आदर्श आचार संहिता का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के पालन के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। आदर्श आचार संहिता के पालन करने के लिए नेताओं से चर्चा की। कहा कि आचार संहिता का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि लोकसभा के चुनाव की घोषणा होने वाली है। चुनाव में आदर्श अचार संहिता के नियमोंं का पालन जरूर करें। चुनाव के दौरान यदि कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाए। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण में मतदान के लिए कौन सी ईवीएम दी जाएगी। इसके नंबरों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के बाद डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम के रख-रखाव की जानकारी ली।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम सिया सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला व भाजपा के अखिलेश रैकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें