फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। शेषापुरवा गांव में छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शेखापुर निवासी भगवानदीन यादव ने बताया कि उसकी पुत्री संजना यादव (16) कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार की शाम को घर में वह अकेले थी। अन्य परिजन बगल वाले घर गए थे और कुछ बाहर बैठे थे। इसी बीच संजना घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद जब अंदर पहुंचे छोटे भाई हिमांशु ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर पुलिस को दी। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

मृतका दो बहन व दो भाईयों में दूसरे नंबर की थी। मां शकुंतला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि अभी किसी कारण की जानकारी नहीं मिली है। गुरुवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें