फोटो -8 - शिवरामपुर के शेल्टर होम में ठहरे लोगों के स्वास्थ्य व भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते डीएम ?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रयागराज व रीवां आदि सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर, बाजार में निकले मॉस्क न पहने वाले 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा ट्रैफिक चौराहे पर चेकिंग के दौरान विभिन्न कमियों के चलते 50 से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
शुक्रवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार कर्वी, बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर आदि का निरीक्षण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। तहसील कर्वी परिसर, टाउन हॉल नगर पालिका में संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया।
राजकीय तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में ठहरे लोगों से पूछताछ की। इस दौरान साथ में कई अफसर भी मौजूद रहे। उधर, रमजान में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों व मस्जिद के पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही घरों में ही नमाज पढ़ने और इफ्तार को कहा गया।