फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फर्जी कागजात बना जमीन की रजिस्ट्री करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-11- परिचय- पकड़ा गया आरोपी गजेंद्र गिरी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। वहीं तीन आरोपियों ने अग्रिम जमानत ले ली है।
विज्ञापन

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरोहा निवासी इम्तियाज अहमद सिद्दीकी ने एक मार्च को पुलिस को सूचना दी थी कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मैहर मध्य प्रदेश में जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन) के पद पर कार्यरत हैं। मऊ के कल्चिहा गांव में अपनी मां के नाम जमीन खरीदी थी। मां की मृत्यु के बाद जमीन इफ्तेखार अहमद, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, इन्तिजार अहमद व शाहिन परवीन के नाम वरासत से दर्ज हो गई। बताया कि 27 दिसंबर 2024 को उक्त भूमि का 1/4 भाग को प्रयागराज के झूंसी थाना के दौलतपुर छिवेया निवासी क्रेता चंद्रजीत यादव ने खरीद लिया।
इसमें जौनपुर जिले के रामपुर थाना के असवां आसवान निवासी जयप्रकाश मिश्र, बारा थाना के बाराखास गांव निवासी गुलाब यादव व मऊ निवासी अनिल कुमार निषाद ने गवाही दी है। वहीं उसके नाम की जमीन को करछना थाना क्षेत्र के हिंदुपुरा निवासी गजेंद्र गिरी ने फर्जी कागजात बनाकर इम्तियाज अहमद सिद्दीकी बनकर जमीन बेची है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात को मुख्य आरोपी गजेंद्र गिरी को छिवलहा के संकट मोचन ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें