मानिकपुर (चित्रकूट)। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व नाबालिग को शुक्रवार को पकड़ा है। उस पर दो माह पहले नाबालिग को अपने साथ ले जाने का आरोप है।
एक महिला ने करीब दो माह पहले पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बेटी को प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के भगवानपुर के सिरहिर गांव निवासी आरोपी रोहित सिंह बहला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों की लगातार तलाश की जा रही थी। मारकुंडी तिराहा के पास से दोनों को पकड़ा गया। किशोरी का मेडिकल हुआ। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी ने न्यायालय में आरोपी के खिलाफ बयान दिया। इस पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।