चित्रकूट। मानिकपुर थानाक्षेत्र के पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला कर 41 हजार लूटने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरैंया कस्बा निवासी पेट्रोल पंप संचालक मुन्नीलाल कोटार्य ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शाम को बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के ऐंचवारा के लौघटा निवासी सेल्समैन राजेश पाल (30) पंप पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान सरैंया के ही रहने वाले सगे भाई किशन उपाध्याय और छोटू उपाध्याय लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। दोनों ने सेल्समैन की पिटाई की, जिसमें उनका सिर फट गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर बिक्री के रखे 41 हजार रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन
सेल्समैन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी पीयूषकांत राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।