मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटियां पास में बने कुएं से पानी लेने गई थीं और लौटते समय बड़ी बेटी के साथ मलखे ने रोककर छेड़छाड़ की। छोटी बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल भी हो गया है। (संवाद)