चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गांव में करीब एक माह पहले लाइव वीडियो बनाकर युवक फंदे पर झूल गया था। युवक की खुदकुशी के दूसरे ही दिन सरधुवा थाना क्षेत्र के नैनी की रहने वाली युवती भी फंदे पर झूल गई थी। इन दोनों की शादी तय हो चुकी थी। दोनों की खुदकुशी के बाद युवती की मां सुमित्रा देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि युवक की बहन व पिता ने खुदकुशी के लिए मजबूर किया है। जिनकी वजह से दोनों ने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी सरधुवा शिवआसरे ने बताया कि सीओ राजकमल मामले की जांच कर रहे थे। जांच के बाद सुमित्रा की तहरीर पर युवक के पिता नरोत्तम पांडेय व उसकी बेटी सोनम उर्फ गुड़िया के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद )