फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शरीर में चोट के निशान पीटकर हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधुआ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी निवासी किराने की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने अपनी बहू समेत गांव के कुछ लोगों पर उसकी पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

अरछा बरेठी गांव निवासी कुबेर गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि उसका पुत्र दीपक (30) शादी के बाद से गांव में अलग घर में रहता था। वहीं, छोटी सी परचून की दुकान संचालित करता था। बुधवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला था। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र का अपनी पत्नी से अक्सर घरेलू व परिवार की बात को लेकर विवाद होता था। डांटने या समझाने पर कई बार उसकी पत्नी ने थाने में पति की फर्जी शिकायत भी की थी। पुलिस ने भी समझौता कराया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसे मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। थाने में बहू व कुछ गांव वालों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपों की जानकारी मिली है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें