फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लेखपालों और राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
प्रभारी डीएम को ज्ञापन देने के बाद वार्ता करते राजस्व कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ व राजस्व कर्मचारी संघ ने विभाग के कर्मचारियों पर बिना जांच कार्रवाई करने का विरोध किया। संपूर्ण समाधान दिवस के काम का बहिष्कार कर कर्मचारियों ने सीडीओ व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। एसडीएम पूजा साहू को ज्ञापन देकर कहा कि कई स्थानों पर एंटी करप्शन टीम वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किए बगैर शिकायतकर्ता के पक्ष में लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। महाराजगंज में लेखपाल को साजिश के तहत फंसा दिया गया, जिससे सरकारी कर्मचारियों छवि धूमिल हो रही है।
लेखपाल जब भूमि विवाद को निपटाने का कार्य करता है। एक पक्ष संतुष्ट नहीं होता है जो झूठी शिकायत लेखपाल की होती है। इस पर नियंत्रण किया जाए। बिना जांच किसी की गिरफ्तारी न हो। इस मौके पर मंत्री अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना कनौजिया, प्रेमचंद्र, प्रिंयका गौतम, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हीं मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ ने भी प्रदर्शन किया। राजस्व कार्य का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरने पर बैठे। सभी ने राजस्व कर्मियो के खिलाफ बिना जांच की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कछवाह ने कहा कि साजिशन झूठे मामले में कई जगह कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। उच्चस्तरीय जांच के बाद ही कार्रवाई जाए। जिलामंत्री चंद्रभूषण पांडेय, श्याम भार्गव लवलेश सिंह, लव सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, इंद्रपाल, ओम प्रकाश सिंह, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें