बरगढ़। रींवा मप्र के पिपरिया रामबाग निवासी शिवशंकर कुशवाहा शनिवार को मऊ स्थित रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार की सुबह बाइक से गांव लौटते समय बरगढ़ चौराहे के पास पहुंचा तो प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। (संवाद)