रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर बाल्मीकि नदी के पास खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। बस सूरत से वाराणसी जा रही थी।
चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सात मामूली घायल है। बस सूरत से मजदूरों को लेकर जिला मिर्जापुर जा रही थी। शनिवार की सुबह छह बजे लालापुर गांव के वाल्मीकि नदी के किनारे विश्राम के लिए चालक ने बस को रोक दिया।
विज्ञापन
इसी बीच मऊ की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे जगदीश प्रसाद (45) पुत्र लालमन निवासी बम्हनी गांव थाना विंधाचल व गणेश (36) पुत्र सुग्रीव निवासी संत कबीर नगर गांव परसिया थाना बेल्हा की मौत हो गई। सुनील सिंह, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार निवासी शंकरगढ़, मोहन लाल, अमित सिंह निवासी विध्यांचल जिला मिर्जापुर व अरूण रैदास निवासी नैनी प्रयागराज घायल हो गये।
सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गये। मृतक जगदीश के पुत्र अशोक ने बताया कि मृतक सूरत में मजदूरी करता था। बस में अधिकांश प्रवासी मजदूर ही बैठे थे। पत्नी कुसम देवी को रो-रोक कर बुरा हाल है। दो पुत्र अशोक व राजेंद्र सहित तीन पुत्री अक्षिता, निशा व इंदु हैं। मौके पर थानाध्यक्ष रैपुरा सुशील चंद्र शर्मा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों की सहायता की। मृतक दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया है।