फोटो-12- वृद्घा की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/शिवरामपुर। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत खुटहा गांव के पास रविवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर में पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात बोलरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
भरतकूप थाना अंतर्गत बौनापुरवा निवासी सियादुलारी पत्नी बालेश्वर पटेल अपने मायका बगहिया गांव में पिछले कई सालों से भाई राजकुमार के साथ रहती थी। रविवार को परिवार के सदस्यों के साथ टैक्टर में बैठकर वह जिला मुख्यालय आ रही थी। खुटहा गांव से कुछ दूर पहले शिवरामपुर कस्बे के पास ट्रैक्टर खराब हो गया। यहां पर सियादुलारी के रिश्तेदार रहते है। इस कारण वह पुत्री निराशा के साथ पैदल खुटहा गांव जा रही थी। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुटहा गांव की सड़क पार करते समय कर्वी की ओर से बांदा जा रही अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सियादुलारी के दो बहन व दो भाई है।