चित्रकूट। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो भूमि संरक्षण अधिकारी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्र्ती किया गया। भूमि संरक्षण इकाई चित्रकूट के दो अधिकारी राजपाल सिंह पुत्र रोशन सिंह व पंकज सिंह पुत्र जय बाइक से जिला मुख्यालय से छीबो गांव जा रहे थे। जब रैपुरा थाना अंतर्गत बांधी गांव के पास पहुंचे तो सामने से एक चार पहिया वाहन के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर जमीन में गिर गई। हादसे में दोनो घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पंकज की हालत नाजुक होने पर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाये था।
वही, राजापुर थाना अंतर्गत राजापुर कस्बा स्थित तुलसी चौक के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत होने पर दो युवक घायल हो गए। इसमें रंजीत सोनी पुत्र रामप्रसाद सोनी को राजापुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। वही दूसरे युवक राजेश कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। चालक हेलमेट नहीं पहने था। वही पहाड़ी थाना अंतर्गत दूरापुरवा निवासी त्रिवेणी देवी पत्नी कुबेर प्रसाद अपने दामाद के साथ जिला मुख्यालय आ रही थी। पहाड़ी मार्ग में नहरा गांव के पास चलती बाइक से गिर गई। हादसे में घायल हो गई और इलाज के लिए जिला अस्तपाल में परिजनों ने भर्ती कराया है।