बरगढ़। मानिकपुर जीआरपी के अंतर्गत कटैयाडाड़ी स्टेशन के पास मंगलवार को एक वृद्ध महिला सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसक ी मौत हो गई। महिला अपने गांव रैपुरा से निकल गई थी। परिजनों का कहना कि महिला की मानसिक स्थित सही नहीं रहती थी।
बरगढ़ थाना अंतर्गत रैपुरा गांव की तारा बाई पत्नी (85)स्व लाल जी शुक्ला ने मंगलवार को सुबह घर से निकल गई थी। जो गांव के पास ही स्थित कटैया डाड़ी स्टेशन में पटरी पार कर रही थी इसी बीच निकली एक ट्रेन की चपेट में आ गई।
जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पुत्र संतोष ने बताया कि उसकी माता की मानसिक स्थित सही नहीं रहती थी। मृतक महिला के तीन पुत्र व दो पुत्रिया है।