फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक से भिड़ंत पर डंपर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। हाइवे पर गिट्टी लदे डंपर-ट्रक की भिड़ंत में डंपर चालक की मौत हो गई। घायल ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ कर चालक का इलाज सीएचसी मेें कराया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सवेरे कोतवाली कर्वी क्षेत्र के अमानपुर बेडीपुलिया का डम्पर चालक नंदकिशोर सिंह (53) गिट्टी लेकर प्रयागराज जा रहा था। बरगढ़ थाना क्षेत्र के अरवारी गांव के समीप मोड़ के पास अचानक अगले पहिया का टायर बर्स्ट होने पर बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गया।
डंपर चालक नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक भी घायल हो गया। वह मौके से भाग निकला। सूचना पर मऊ थाना पुलिस ने उसे पकड़ कर सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें