फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई

Fri, 19 May 2017 11:56 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
नपं सरकाघाट के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय ईकाई ने विश्वविद्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन कर भारतीय पूर्व नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव केस पर अन्तर्राष्ट्रीय कोर्ट ऑफ  जस्टिस के द्वारा भारत के पक्ष में फैसला सुनाने की खुशी में मिठाई बांटकर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन


 परिषद के धीरेंद्र गुप्ता के अगुवाई में विवि. गेट के बाहर आकर परिषद के कार्यकर्ता हाथों में सत्यमेव जयते के नारे लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाए।

पूर्व प्रांत एसएफडी प्रमुख शुभमराय त्रिपाठी ने कहा कि कुलभूषण जाधव केस पर भारत की जीत अहम है साथ ही यह भारत की अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान पर कूटनीतिक जीत का हिस्सा है। पाकिस्तान द्वारा लगाया गया जासूसी का आरोप पूरी तरह से गलत एंव निराधार है।
विज्ञापन


परिषद के आशीष गुप्ता ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की सत्य पर जीत है। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सुधीर,वेद प्रकाश मिश्रा,रजनीश तिवारी,विक्की,कुवंर विरेंद्र सिंह,रणजीत सिंह, हेमंत सरकार, धर्मेंद्र सिंह,शारदा पंडित,आकाश केशरवानी, सत्यम साहू, विवेक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें