शहर के ट्रैफिक चौराहे पर गजल गायक जावेद अख्तर का पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जावेद अख्तर का पुतला फूंककर विरोध जताया। एबीवीपी के सदस्य नारेबाजी करते हुए शहर के ट्रैफिक चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरएसएस आतंकवादी संगठन तालीबान की तरह कार्य कर रहा है जावेद अख्तर के इस बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका जा रहा है। कहा कि यदि वह माफी नहीं मांगते तो उनकी व उनके परिवार के सदस्यों की फिल्में नहीं चलने दी जाएंगी। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी, जिला सह संयोजक रोहित पांडेय, आकाश मिश्र, तेज प्रकाश, नितेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अंकित अग्रहरि, शनि अग्रहरि, अनुराग श्रीवास आदि मौजूद रहे। (संवाद)