चित्रकूट। बरगढ़ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में फरार चल रहे आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया है। उसे भौटी-लपांव-कल्ली रोड से पकड़ा गया। सौरभ लपांव गांव निवासी है।
विज्ञापन
मामला आठ नवंबर की रात लपांव में अंडे के पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। इसमें सरदारी लाल पटेल को लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया गया था।
10 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वादी रामगोविंद ने बरगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इससे पहले दो अन्य आरोपी कैलाश और धीरू को गिरफ्तार कर चुकी है। (संवाद)