फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात नौ बजे तक खुलेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला प्रशासन ने अनलॉक के नियमों में कुछ और छूट दी है। अब सोमवार से शुक्रवार तक बाजार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुल सकेगी। शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुुक्ल ने बताया कि जिले में अब कोविड काफी हद तक नियंत्रित है। इसे देखते हुए सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बाजार खुल सकेंगी। इसके बाद नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी रेस्टोरेंट व होटल के अंदर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दुकान खोलने की अनुमति है। दो गज दूरी के आधार पर ग्राहकों को बैठाया जाएगा। शादी विवाह वाले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 50 आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी की अनुमति रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें