फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को आप के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। भाजपा की तानाशाही चरम पर है। जिसे तत्काल रोका जाए।
इस मौके पर नर्वदा प्रसाद यादव, योगेन्द्र कुमार रैकवार, दिलीप सिंह पटेल, सुरेश सिंह, महफूल अहमद, राजबहादुर साहू, शिव प्रकाश सिंह, लवदीप सिंह, अली हसन, कल्लू खान, शंकर दयाल अग्रहरि, अनिल शुक्ला, कुबेर प्रसाद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें