चित्रकूट। इस साल कोरोना संक्रमण होने पर पहली बार 18 अप्रैल को पूर्ण लॉकडाउन की शुरूआत होगी। जिसके लिए पिछले साल की तरह ही घरों से निकलने पर मनाही है। बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इतना जरूर है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें कोरेाना गाइड लाइन के अनुसार खुलेंगी जिससे आम जन जरूरत की सामग्री आसानी से ले सके। वहीं रात कालीन का कर्फ्यू जारी रहेगा।
रविवार की सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक पूर्ण बंदी होने की जानकारी होते पर शनिवार की देर शाम से जरूरी सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की दुकानों में भीड़ लगी रही। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि लोगों की परेशानी को समझते हुए इस साप्ताहिक एक दिन के लॉकडाउन में सभी जरूरत की सामग्री वाली दुकानें खुलेंगी। इस दौरान सिर्फ जरूरतमंदों को ही घर से बाहर जाने की इजाजत होगी। बिना मास्क कोई बाहर न निकले। मेडिकल, दूध, सब्जी, किराना, पेट्रोल, गैस, पेयजल आपूर्ति वालों पर रोक नहीं रहेगी। चुनाव डयूटी पर लगे कार्मिक अपना कार्ड साथ रखें। एसडीएम सदर रामप्रकाश ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन पूरी तरह से लगाया गया है। घरों से निकलने पर मनाही है। सभी लोग नियमों का पालन करे। कोई समस्या हो तो अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे।