फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपी बोर्ड के प्रवेश पत्र से आधार कार्ड होगा लिंक

Sun, 07 Dec 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बोर्ड ने नई पहल की है। इस बार परीक्षा में सेंधमारी को रोकने के लिए आधार कार्ड से प्रवेश पत्र को जोड़ा जाएगा। इससे किसी की जगह दूसरे को परीक्षा देने में बैठाने से मुक्ति मिलेगी। अगर कोई अपनी जगह परीक्षा में बैठाता भी है तो आधार कार्ड से तुरंत पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा में जिले में 24362 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए 34 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षा निर्धारण में करीब 39 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के साथ ही विभाग ने नकल में सेंधमारी रोकने को प्रवेश पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। वास्तविक परीक्षार्थी की केंद्र पर पहचान हो सके।
परीक्षा के लिए जमा किए गए आवेदन फॉर्म को ही परिषद ने विद्यार्थियों के आधार नंबर से लिंक कर दिया है। सतर्कता और अनुशासन लागू करने के लिए जिला प्रशासन से शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र आधार नंबर से लिंक रहेगा। प्रवेश पर आधार आधारित फोटो और विवरण दर्ज होगा। परीक्षा के समय अगर किसी भी परीक्षार्थी का फोटो और विवरण समान नहीं मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षार्थियों का प्रवेश आधार कार्ड से लिंक रहेगा, ताकि पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें