फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक पर तमंचा से फायरिंग, बाल-बाल बचा, गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के देवारी पुल के पास एक युवक पर जान से मारने की नियत से तमंचा से फायरिंग की। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुरवल के बडहर का पुरवा निवासी शिवा निषाद ने बताया कि वह देवारी पुल के पास निरंजन के घर के करीब अपनी बोलेरो में बैठा था, तभी देवारी गांव निवासी नथन सिंह आया और बिना किसी बात के तमंचा से फायर कर दिया लेकिन गोली उसको नहीं लगी।
बताया कि बोलेरो के पास गांव के ही करन सिंह व विकास सिंह भी खड़े थे। फायरिंग करने के बाद आरोपी भाग गया। मौजूद लोगों ने पुलिस को खोखा सौंपा है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आरोपी नथन सिंह के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को तमंचा व दो कारतूस के साथ दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें