फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गर्मी में बेहोश होकर गिरी महिला, मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी में देवी मंदिर में परिक्रमा लगाते समय महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


यह मामला सोमवार को पहाड़ी थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा परसौंजा में देवी मंदिर के प्रांगण का है। बताया कि भोला के पुरवा की निर्मला (30) पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद परिक्रमा लगा रही थी। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई और मुंह से झाग निकलने लगा। तुरंत लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। जिसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका नांदी तौरा है। पिता रजउवा ने बताया कि मृतका के दो पुत्र, दो पुत्री हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें