चित्रकूट। बुखार और पेट दर्द से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को जिला अस्पताल में नौ मरीज भर्ती कराए गए।
रविवार की देर शाम मऊ थाना क्षेत्र के देऊरा निवासी उमा (22) को भाई अरुण कुमार ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर ले गए।
इसके अलावा भरतकूप निवासी ज्योति (23), गोबरिया निवासी विष्णु (24), देवकली निवासी बाबूलाल (80), अशोह निवासी लल्लू का पांच वर्षीय पुत्र राहुल, लौघटा निवासी हरी प्रसाद का तीन वर्षीय पुत्र अरुण, खोंपा निवासी काशी (60), जोरवारा निवास सुखराज का दो वर्षीय पुत्र अभय, कालूपुर पाही निवासी सत्यनारायण (55) व छपरामाफी निवासी गोमती देवी (40) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।