फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: करंट की चपेट में आए पति को बचाने में पत्नी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट )। दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आए पति को बचाने में पत्नी की जान चली गई। पति भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा खांभा निवासी जाेगराज (40) रविवार की रात लगभग 11 बजे लघुशंका के लिए उठे। उसने जैसे ही लोहे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया करंट की चपेट में आ गया। पति को तड़पता देख पत्नी सुमन (35) बचाने दौड़ी और पति को जोर से धक्का दिया। इससे जोगराज तो बच गए, लेकिन सुमन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए। डॉक्टरों ने सुमन की मौत की पुष्टि कर दी। जोगराज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद पुत्री चांदनी (5) व पुत्र धीरज (2) रो-रोकर बुरा हाल है। झुलसे पति ने बताया गया कि घर के कनेक्शन की बिछी लाइन में कटा तार के चलते दरवाजे में करंट उतर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें