चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस लाइंस में सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षार्थी आरक्षियों की प्रत्येक टोली की ड्रिल देखी। जिसमें आवश्यक सुधार के लिए कहा है। ड्रिल में कमी पाए जाने पर लगातार एक सप्ताह तक परेड कराने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए हैं। इसके बाद डायल 112 की दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की। उन्होंने जन हितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार, बैरक का निरीक्षण कर सफाई, खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए हैं। क्वार्टर गार्द में सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण व आदेश कक्ष में पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम किया है। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, डायल 112 प्रभारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)