फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक पेड़ मां के नाम प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला न्यायालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने पौधरोपण किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस अवसर पर अपर जिला जज अनुराग कुरील प्रथम, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रेनू मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती, सिविल जज (सी.डि.) सचिन कुमार दीक्षित व सिविल जज (सी.डि.) सोनम गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन





महिलाओं को किया जागरूक


चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त निर्देशन में मंगलवार को कर्वी तहसील सभागार में विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न अपराधों के मामलों में न्याय के लिए ब्लॉक स्तर पर सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर जागरूक किया। इस अवसर पर अधिकार मित्र ममता वर्मा, अरविंद कुमार, रामसागर, साकेत सैनी, सीतादेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें