फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामघाट पर सवा करोड़ से बनेगा शेड, श्रद्धालुओं को राहत

Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी-26- रामघाट परिसर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के ऐतिहासिक रामघाट पर श्रद्धालुओं को अब भीषण गर्मी और बारिश से बड़ी राहत मिलेगी। पर्यटन विभाग ने लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से एक शेड बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। यह कदम लंबे समय से चली आ रही छांव और बैठने की समुचित व्यवस्था की कमी को दूर करेगा।
विज्ञापन




इस समस्या को अमर उजाला ने 16 मई को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने स्वयं रामघाट पहुंचकर वहां का जायजा लिया। बाद में उन्होंने रामघाट पर शेड का प्रस्ताव तैयार किया है। चयनित स्थल पर शेड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालुओं के बैठने व छांव की सुविधा मिल सके। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये बजट व्यय किया जाएगा। साथ ही वहां पर वाहनों के खड़ा करने के लिए रामघाट पर पार्किंग सुविधा भी मिलेगी।



शेड के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना के पूरा होने से रामघाट आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब भीषण गर्मी और बारिश के दौरान पेड़ों या आसपास के भवनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यह विकास कार्य रामघाट को एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल के रूप में और अधिक सुविधायुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन




55 फीसद पूरी हो चुकीं अन्य परियोजनाएं



पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि धर्मनगरी में यात्री सुविधा केंद्र और डिजिटल रामायण गैलरी का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लेजर शो और रामघाट पर फुटओवर ब्रिज के काम भी 55 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें