फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला की सूचना देने वाले को 20 हजार के इनाम का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शनिवार को भी यमुना नदी में महिला का शव नहीं तलाश पाई है। पुलिस महिला के पति को लेकर यमुना नदी पर पहुंची और फेंकने वाले स्थान की पुष्टि की।
विज्ञापन

एसपी ने महिला को जिंदा या मुर्दा ढूंढ़कर लाने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। शाम को पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। नामजद ससुराल वाले फरार हैं।
राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर बांगर गांव के साहिल खान ने बताया कि 30 मार्च को परिवार सहित गेंहू काटने खेत चले गए थे। कुछ देर बाद घर आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह घर के अंदर घुसकर देखा कि पत्नी जैनब (20) फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

उसने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। फंसने के डर से रात को शव बोरी में भरकर पत्थर से बांधकर पिता कल्लू के साथ बाइक से यमुना नदी किनारे ले गया। घाट किनारे बंधी नाव से शव ले जाकर नदी में फेंक दिया है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साहिल के बताए गए स्थानों पर एसडीआरएफ टीम नदी में तीन दिन से शव खोज रही है। साथ ही स्थानीय गोताखोर भी लगे हैं। एसपी ने स्थानीय लोगों को महिला को जिंदा या मुर्दा खोजने पर 20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
प्रयागराज के अटाला निवासी शाहबे आलम उर्फ मुन्ना ने दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी जैनब की हत्या कर शव यमुना में फेंकने की तहरीर दी थी। पुलिस ने पति साहिल, ससुर कल्लू , देवर राहुल, समीर, सास व दो ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें