फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नगर पालिका कर्मी को जहर देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका के कर्मचारी भवनाथ बक्शी की मौत मामले में उनके भाई रूस निवासी शरद ने कर्मी की पत्नी व पुत्र समेत तीन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। उनकी संपत्ति हथियाने के लिए फर्जी कागजात तैयार करने और कई सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं। उधर महिला ने पति के भाई व बहन समेत चार पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर कोतवाली में दर्ज हुई।
विज्ञापन

रूस के मास्को निवासी शरद बक्शी ने बताया कि नगर पालिका कर्वी में कार्यरत उनके भाई भवनाथ की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के लिए पत्नी प्रतिमा बक्शी, पुत्र अभय व दीपक दुबे जिम्मेदार हैं। आरोप है कि उनकी संपत्ति हथियाने व अन्य परिजनों को हिस्सा न देने के लिए कई सबूत मिटाये। बीमारी के दौरान सही तरीके से इलाज नहीं कराया गया। उन्हें जहर दिया गया।
उधर, कर्वी निवासी प्रतिमा बक्शी ने शरद बक्शी समेत उसकी बहन कर्वी निवासी भवतारिणी देवी, नीता बनर्जी व निर्मल बनर्जी पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने व मौजूद कुछ लड़कियों से छेड़ख़ानी के आरोप लगाये। दोनों मामले में कोतवाली में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि कर्वी नगर पालिका के कर्मचारी भवनाथ बक्शी की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें