फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार चाचा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 11 Feb 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार चाचा ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर गर्भपात की दवा खिला दी। हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी (14) को शादी का झांसा देकर उसके एक रिश्तेदारी के चाचा ने करीब छह माह पहले दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर किशोरी को जानकारी हुई तो शादी करने का दबाव बनाया लेकिन रिश्तेदार चाचा ने शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले बेटी को गर्भपात की दवा खिला दी। अधिक पेट दर्द होने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत उसको लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां किशोरी को भर्ती कराया गया।
अपराध निरीक्षक अभयराज सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी का रिश्तेदार है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। तहरीर पर दुष्कर्म, बिना सहमति के गर्भपात कराना, जान से मारने की धमकी व पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें