फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में फंसी एक तीर्थयात्री गुजरात पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में लॉकडाउन के दौरान फंसे गुजरात के तीन तीर्थयात्रियों की खबर छपने के बाद प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हस्तक्षेप के बाद एक यात्री को सुरक्षित गुजरात पहुंचा दिया गया है। अब दो अन्य तीर्थयात्रियों को मदद की दरकार है। इनके रहने और भोजन का इंतजाम कामदगिरी भवन के मालिक मुंबई निवासी एनपी गोयनका कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों को भी गुजरात पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट निवासी भवन भाई, उनकी पत्नी भावना बेन और भतीजी अनुसूइया बेन तीर्थयात्रा पर चित्रकूट आए थे। इसी दौरान अचानक लॉकडाउन होने पर यहीं रुकने को मजबूर हो गए। कामदगिरी भवन के मालिक मुंबई निवासी एनपी गोयनका ने उनकी हर तरह की मदद की। स्थानीय समाजसेवी अरुण गुप्ता ने भी सहयोग किया। राजकोट निवासी भवन भाई ने बताया कि इसकी जानकारी यूपी के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तक पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि गुजरात के कुछ यात्री अयोध्या में भी फंसे थे, जिन्होंने राज्यपाल तक अपनी आवाज पहुंचाई थी। इस पर एक बस उन सबको लेकर गुजरात जा रही थी। बुधवार की रात वह बस चित्रकूट पहुंची लेकिन उसमें सोशल डिस्टेंसिंग और नियमानुसार एक ही सीट खाली थी। इस कारण अनुसुइया बेन को भेज दिया गया है। जल्द ही यहां बचे दंपति को भी गुजरात पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि 15 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने 24 दिन से धर्मनगरी में फंसे गुजरात के तीर्थयात्रियों की खबर छपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें