फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में 40 लाख से बनेगा नया पर्चा काउंटर व वेटिंग हॉल

Thu, 05 Mar 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर व वेटिंग हॉल के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके बनने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास ही पर्चा काउंटर संचालित हो रहा है और वहीं कुछ कुर्सियां रखी गई हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगने के कारण मरीजों और तीमारदारों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। जगह की कमी के कारण कई बार लोगों को बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अस्पताल परिसर में अलग से पर्चा काउंटर और वेटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे डीएम पुलकित गर्ग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए अस्पताल परिसर में प्लेइंग जोन बनाया जा चुका है। इससे इलाज के दौरान बच्चों को खेलने की सुविधा मिल रही है। अब पर्चा काउंटर और वेटिंग हॉल बनने से मरीजों और उनके तीमारदारों को बैठने और प्रतीक्षा करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा अस्पताल में एक्सरे सहायक तकनीशियन की भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें जांच सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। सीएमएस शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नई सुविधाएं शुरू होने के बाद मरीजों को बेहतर व्यवस्था और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें