फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाल्मीकि नदी पर 73.85 लाख से बनेगा नया रपटा

Sun, 01 Nov 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
31 सीकेटीपी-20- क्षतिग्रस्त रपटा की सड़क। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। वाल्मीकि नदी पर नया रपटा बनाने के लिए 73.85 लाख की धनराशि मंजूर हुई है। बाढ़ में बह गए पुराने रपटे की जगह नया रपटा बनेगा। इससे बौना पुरवा सहित छह गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रपटा बहने के कारण पिछले दो माह से ग्रामीणों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। बौना पुरवा समेत आधा दर्जन गांवाें से सीधा संपर्क टूट गया था। रोजमर्रा के काम, स्कूल और बाजार आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
किसानों को उपज मंडी तक ले जाने में अधिक समय और खर्च लग रहा था। लोक निर्माण विभाग निर्माण के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि रपटा निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें