फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन के सामने कूदकर राजमिस्त्री ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मझियारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर राजमिस्त्री ने खुदकुशी कर ली। परिजन कर्ज से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोलहाई निवासी महेंद्र ने बताया कि पिता चंद्रिका सिंह (55) घर से भूसा भरने की बात कहकर बाइक से निकले थे। बाइक रेलवे पुलिया के पास खड़ी कर दी। करीब चार बजे डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गए। इससे चीथड़े उड़ गए। बताया कि पिता के जेब में मिले फोन से सूचना मिली कि घटना हो गई है। बेटे ने बताया कि पिता ने बहन की शादी के लिए करीब तीन लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें