08 सीकेटीपी 22 पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते सीएम।
माकिनपुर। क्षेत्र से सटे एमपी क्षेत्र के धारकुंडी आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी परमानंद सच्चिदानंद महाराज मुंबई के बदलापुर में गोलोकवासी हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार को जबलपुर से सड़क मार्ग से उनके आश्रम धारकुंडी पहुंचा, जहां पर बड़ी संख्या में भक्त सहित राजनीतिक दल के नेता सहित अन्य ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। स्वामी ने 22 नवंबर 1956 में धारकुंडी आश्रम की स्थापना की थी। उनका जीवन त्याग, तप व सेवा को अर्पित था। उनकी समाधि धारकुड़ी आश्रम में परिसर में दी जाएगी।
श्रद्धांजलि देने वालों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी रहे। उनके गोलोकवासी होने से सभी दुखी हैं। परमहंस आश्रम शक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज सहित कई कई साधू संत सहित धर्मनगरी चित्रकूट के संत सहित मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्री सहित यूपी क्षेत्र के विधायक सांसद सहित अन्य पहुंचे।