फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सरभंगा के जंगल में कार के सामने आया शेर

Sat, 27 Jun 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 27 सीकेटीपी 28 सरभंगा के जंगल में सड़क किनारे दिखा टाइगर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक शेर कार के सामने आ गया। बरहा से डेगरहट मार्ग पर सड़क किनारे शेर को देखकर होश फाख्ता हो गए। हालांकि कार सवारों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कार सवार बरहा से डेगरहट सड़क पर जा रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने एक शेर आ गया। कार सवारों ने शेर के सड़क पार करने का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस सड़क से आना-जाना बंद कर दिया है।
मारकुंडी रेंजर मनोज यादव ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे सरभंगा के जंगल में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। जानवर कभी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में होते हैं तो कभी मध्य प्रदेश क्षेत्र में। बताया कि इस समय रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में पानी की समस्या है। इसलिए जानवर एमपी क्षेत्र के जंगल में चले गए होंगे। बारिश होते ही जानवर वापस रानीपुर टाइगर रिजर्व में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें